Thursday, February 21, 2013

बॉलीवुड की ये खूबसूरत हीरोइनें, अब दिखती हैं ऐसी.....

जया प्रदा

जया प्रदा ने कई हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्मों से संन्यास लेने के बाद अब जया राजनीति का एक जाना-माना नाम बन चुकी हैं।

मुमताज

‘बिंदिया चमकेगी, चूड़ी खनकेगी’ गाने से राजेश खन्ना को रिझाने वाली मुमताज तो आपको याद ही होंगी। 1960 के दशक में मुमताज को बॉलीवुड की सबसे फैशनेबल हीरोइन माना जाता था। मुमताज की शादी मयूर माधवानी से हुई है और इनकी बेटी नताशा की फरदीन खान से। नानी बन चुकी मुमताज अब भी एक स्टाइल स्टेटमेंट हैं। सुपर स्टार राजेश खन्ना के साथ इनकी जोड़ी बहुत हिट हुई थी।

रीना रॉय

बॉलीवुड में रीना एक टीन एज में ही आ गई थीं। रीना ने कई हिट फिल्में दी हैं। शत्रुघ्न सिन्हा के साथ इनकी जोड़ी बेमिसाल थी। शत्रुघ्न सिन्हा के साथ इनके अफेयर के किस्से बॉलीवुड में खूब मशहूर हुए थे। रीना अब 55 साल की हैं। इनकी आखिरी फिल्म 'रिफ्यूजी' थी।

वैजयंती माला

वैजयंती माला अब 76 साल की हो गई हैं। ये एक टैलेंटेड सिंगर और ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर हैं। इन्हें देखकर आप भले ही निराश हुए हों, पर इनकी फुर्ती देखकर आपको खुशी जरूर होगी। इस उम्र में भी इनका डांस करियर अब भी बढ़िया चल रहा है।

सलमा आगा

पाकिस्तानी सिंगर और एक्ट्रेस सलमा आगा फिल्म 'निकाह' के बाद हिंदुस्तानी दिलों की धड़कन बन गईं थीं। अब ये 54 साल की हैं।

बॉलीवुड की ये खूबसूरत हीरोइनें, अब दिखती हैं ऐसी...

आशा पारेख

खूबसूरती के साथ-साथ आशा पारेख अपने डांस के लिए भी जानी जाती हैं। बढ़ती उम्र के साथ आशा जी ने फिल्मी दुनिया तो छोड़ दी, लेकिन 70 साल की उम्र में डांस अभी भी जारी है। अब ये एक डांस अकादमी चलाती हैं।

तनुजा
अपने जमाने की हसीन और चुलबुली अदाकारा तनुजा। काजोल की मां तनुजा ने कई फिल्में की हैं। और कई तरह के रोल। इनकी हर फिल्म अलग ही होती थी। 69 साल की उम्र में भी ये कुछ बुरी नहीं दिखतीं। इनकी लेटेस्ट फिल्म 'सन ऑफ सरदार'  है।

वहीदा रहमान

वहीदा जी को अपनी संजीदा अदाकारी के लिए याद किया जाता है। 'गाइड', 'कागज के फूल' जैसी फिल्में हमेशा इनकी अदाकारी और खूबसूरती की याद दिलाती रहेंगी। वहीदा जी को अक्सर बॉलीवुड की पार्टियों में देखा जाता है। इनकी आखिरी फिल्म थी 2009 में रिलीज हुई 'दिल्ली 6'।

सायरा बानो
16 साल की सायरा को जब लोगों ने परदे पर देखा था, तब हर कोई इनकी खूबसूरती और मोहक अदा का कायल हो गया था। 'जंगली' फिल्म में अड़ियल शम्मी कपूर पर अपनी खूबसूरती और चुलबुलेपन से जादू करने वाली सायरा दिलीप कुमार की पत्नी हैं। 68 साल की सायरा अब भी कुछ कम नहीं हैं।


बबिता
रणधीर कपूर की पत्नी,  राज कपूर की बहू,  करीना और करिश्मा की मां। बबिता को तो आप जानते ही होंगे। खूबसूरती के मामले में इनका कोई मुकाबला नहीं। और इनकी दोनों बेटियां भी इन पर ही गई, लेकिन अब इन्हें देखकर आपको हैरानी होगी। क्या ये वही हैं।

टीना मुनीम

फिल्म 'देस परदेस' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली टीना मुनीम अब टीना अंबानी बन चुकी हैं। 1978 में इनकी शादी अनिल अंबानी से हुई थी। इनकी फिल्म 'कर्ज' आज भी बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जाती है। राजेश खन्ना के साथ इनका लंबा अफेयर चला था। ये उनके साथ लिव-इन रिलेशन में थीं। टीना कई चैरिटी फंड भी चलाती हैं।